Health Tips: इस कारण एक साल तक बच्चे के लिए हानिकारक होता है गाय का दूध
Sep 2, 2023, 16:09 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। गाय का दूध सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन नवजात के लिए इसे हानिकारक माना जाता है। इसी कारण डॉक्टर एक साल से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध पिलाने के लिए मना करते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा है किस कारण से एक साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध नहीं पिलाना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, एक साल से कम उम्र के बच्चे का पाचन तंत्र नाजुक रहता है। इस कारण वह गाय का दूध नहीं पचा पता है। इससे उसे पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
गाय के दूध में अधिक मात्रा में सोडियम, प्रोटीन और पोटैशियम मिलते हैं, जिन्हें बच्चे को हजम करने में परेशानी हाती है। वहीं बच्चे को एक साल की उम्र तक आयरन, विटामिन-ई और फैटी एसिड की जरूरत होती है, जो गाय के दूध में कम मिलते हैं।