Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है ये चाय, फायदें जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को चाय पीना बहुत ही पसंद होता है। ज्यादातर लोग तो दिन की शुरुआत ही चाय के करना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे पीने के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट नहीं है। ये चाय सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है।
आज हम आपको ग्रीन टी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये चाय वजन कम करने के साथ ही सेहत के लिए कई अन्य प्रकार से लाभकारी होती है। वेट कंट्रोल करने के साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर करने में भी उपयोगी है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से आपको बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
ये चाय कैटेचिन सहित जरूरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ग्रीन टी एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत ही उपयोगी है। साथ ही ये एचडीएल (गुड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी है। आपको आज ही इस चाय का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।