Rajasthan: दो दिन के लिए बंद हुए पेट्रोल पंप, संचालकों ने सरकार को दी ये चेतावनी

 | 
Image Credits: news18

जयपुर। राजस्थान में आज से पेट्रोल पंप दो दिन बंद रहेंगे। राजस्थान में ईंधन पर अधिक वैट के विरोध में प्रदेश भर के पेट्रोल पंप संचालक ने ये बड़ा निर्णय लिया है। आज बुधवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।

बुधवार को पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। बंद का ऐलान होने से प्रदेश में मंगलवार रात और आज सुबह दस बजे से पहले लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा।  

खबरों के अनुसार, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने इस संबंध में जानकारी दी कि प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद करने का निर्णय राज्य में ईंधन पर अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) के विरोध में लिया गया है। भाटी ने राजस्थान की अशोक गहलोत ससरकार की ओर से इस मुद्दे पर कार्रवाई करने में विफल रहने पर 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।