Pimples Remove Tips: गर्मी में मुँहासे हो तो आजमाएं ये नुस्खे, 100 फीसदी हो जाएगा गायब..

Skin Care: गर्मी का असर त्वचा पर ज्यादा होता है। गर्मी में त्वचा काली पड़ने लगती है और बेजान भी हो जाती है। इसके साथ ही कई लोगों को गर्मी में मुंहासे हो जाते हैं। मुंहासे चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। ऐसे में चेहरे पर मुंहासों के कारण ठीक से मेकअप भी नहीं कर पाते हैं। मुंहासों के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कई लड़कियों को पीरियड्स के दौरान भी मुंहासे हो जाते हैं। कई लोग मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।
तो अगर आप भी चेहरे से मुंहासे हटाने की सोच रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए बेस्ट हैं। इन घरेलू नुस्खों से मुंहासों से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही आपके चेहरे पर भी ग्लो आएगा।
-चेहरे पर अगर मुंहासे ज्यादा हैं तो आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन लें और उसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल डालकर मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद मुंह धो लें। ऐसा करने से चेहरा ठंडा होगा और मुंहासे भी दूर हो जाएंगे।
-चेहरे पर मुंहासों को दूर करने के लिए आप नीम के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कड़वे नीम के पत्ते लें और इसका चिकना पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से मुंह धो लें। नीम में मौजूद गुण आपके चेहरे पर मुंहासों से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं।
-चेहरे पर मुंहासों को दूर करने के लिए आप बर्फ के टुकड़ों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप हर रात अपने चेहरे पर बर्फ से हल्के हाथों से मसाज करें। बर्फ की मालिश से मुंहासे दूर होते हैं।
-चेहरे पर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल लें और फिर इसे धीरे-धीरे मुंहासों पर लगाएं। एलोवेरा जेल को लगातार 15 दिन तक लगाने से त्वचा साफ हो जाती है। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए सबसे अच्छा होता है।
Image credit: social media