RBI: 30 सितंबर तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं तो लगेगा बड़ा झटका
Aug 25, 2023, 12:54 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। अगर आपने अभी तक दो हजार रुपए के नोट बैंक में जमा नहीं करवाए हैं तो जल्द ही ये काम कर लें। 2000 का नोट बदलवाने की डेडलाइन नजदीक आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लोगों को अपने 2000 के नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर 2023 तक का वक्त दिया है।
इस दिन तक अगर अपने नोट नहीं बदलवाएं तो पक्षताना पड़ेगा। बड़ी बात ये कि सितंबर में आधे महीन से अधिक दिन बैंक बंद रहेंगे। इसी कारण आप जल्द ही ये काम कर लें।
निर्धारित तारीख तक नोट नहीं बदलवाने के कारण आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। 30 सितंबर 2023 के बाद दो हजार रुपए के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। आप आज ही ये काम जरूर ही पूरा करवा लें।