Recipe of the Day: एप्पल स्मूथी का सेवन कर घटा लें वजन, ये है बनाने की आसान विधि
Sep 2, 2023, 14:19 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही एप्पल स्मूथी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ये वजन घटाने में बहुत ही उपयोगी है। इसका सेवन करने से सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।
जरूरी सामग्री:
2 सेब
इलाइची पाउडर
1 बड़ा चम्मच शहद
बादाम और काजू
250 मिली दूध
इस विधि से बना लें आप:
-सबसे पहले सेब का छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- सेब के टुकड़ों को मिक्सर ग्राइंडर में डाल लें।
- इसके साथ ही बची हुई सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
- अन्त में बादाम और काजू के साथ इसका स्वाद लें।