Recipe of the Day: इन चीजों से चाइनीज सलाद बना लें स्वादिष्ट

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग भोजन के साथ सलाद का भी सेवन करना पसंद करते हैं। सलाद का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है। आज हम आपको चाइनीज सलाद बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपने शायद ही पहले कभी लिया होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
जरूरी सामग्री:
- दस हरी प्याज
- चार पत्तागोभी
- आठ पैकेट सेवई
- सौ ग्राम बादाम
- दो छोटी टिकिया मक्खन
- चार छोटी कटोरी चीनी
- दो बड़ा चम्मच तिल
- चार बड़ा चम्मच सोया सॉस
- चार छोटा चम्मच वेजिटेबल ऑयल
- दो छोटी कटोरी सफेद सिरका
इस प्रकार कर लें तैयार:
- एक बर्तन में बंदगोभी और प्याज को मिलाना होगा।
-अब एक पैन में मक्खन गर्म कर इसमें तिल-बादाम भूने।
- अब इसमें सेवई को भुनना होगा।
- एक अन्य बर्तन में बची हुई सभी चीजों को मिलाना होगा।
-इन्हें माइक्रोवेव में रखें।
- इसके बाद इन्हें ठंडी कर इसमें प्याज-बंदगोभी का मिश्रण और सेवई डालकर स्वाद लें