Recipe of the Day: गणेश चतुर्थी पर बनाएं स्वादिष्ट आम की पूरी, स्वाद आएगा बहुत ही पसंद
Sep 18, 2023, 16:49 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। आम से भी कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही आम की पूरी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप गणेश चतुर्थी के त्योहार पर बना सकते हैं। ये त्योहार कल मनाया जाएगा। ये पूरी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
जरूरी सामग्री
पका हुआ आम - एक
पिघला हुआ घी - दो चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - छह मिली
मैदा - दो कप
गेहूं का आटा - दो कप
इस विधि से बना लें आप:
- एक बर्तन में मैदा और गेहूं का आटा, नमक, घी और आम का गूदा डालकर गूंथ लें।
-अब आधे घंटे के बाद इसकी लोइयां बनाकर पूरी बेल लें।
-अब कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें पूरियां तलें।
-इस प्रकार से आपकी आम की स्वादिष्ट पूरियां बन जाती है।