Recipe of the Day: ग्रीन पास्ता इस विधि से बना लें आप, होता है बहुत ही स्वादिष्ट
Sep 2, 2023, 14:31 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। पास्ता कई प्रकार से बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही ग्रीन पास्ता बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। ग्रीन पास्ता को कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
जरूरी सामग्री:
300 ग्राम पास्ता
1 पका एवोकैडो
1 टमाटर कटा हुआ
4 बड़े चम्मच पनीर
100 मटर
पालक के पत्ते
धनिया
अजमोद
200 मिली पूरा दूध
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 चुटकी नमक और काली मिर्च
इस प्रकार से बना लें:
-सबसे पहले पास्ता को उबाल कर अलग बर्तन में रख दें।
-एक ब्लेंडर में एवोकाडो, मटर, पालक, जड़ी-बूटियां, पनीर और दूध मिलाकर इसमें नमक और काली मिर्च डालें।
- अब इसमें उबले हुए पास्ता डाल लें।
- अब सॉस डालें।
- अब इन्हें धीमी आंच पर थोड़ा गर्म कर टमाटर डालें।
- अब आप चिली फ्लेक्स डालकर इनका स्वाद लें सकते हैं।