Recipe of the Day: कीवी मिंट मोजिटो इस विधि से बना लें स्वादिष्ट
Sep 8, 2023, 16:13 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको कीवी मिंट मोजिटो बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ये मोजिटो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आसानी से बनने वाली ये ड्रिंक सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।
जरूरी सामग्री
4 टुकड़े कीवी
पुदीना 10 पत्ते
4 चम्मच चीनी
2 चम्मच नींबू का रस
1 गिलास सोडा
सजावट के लिए कीवी के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां
इस विधि से कर लें तैयार:
-सबसे पहले एक मिक्सिंग जार में कीवी के टुकड़ों और चीनी डालकर ब्लेंड कर लें।
-अब इसमें नींबू का रस मिला लें।
-अब एक गिलास में कीवी का रस डालकर इसमें सोडा, पुदीने की पत्तियां और कीवी के टुकड़े डालें।
-अब बर्फ के टुकड़ों को डालकर इसका स्वाद लें।