Recipe of the Day: पोटैटो रैप होती है बहुत ही स्वादिष्ट डिश, बच्चों को जरूर ही आएगी पसंद
Updated: Sep 13, 2023, 16:03 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। पोटैटो रैप का स्वाद बच्चों को बहुत ही पसंद आता है। आप वीकेंड पर इसे घर पर बनाकर अपने बच्चों का दिल जीत सकते हैं। इसे बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है। हम आज इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
आवश्यक सामग्री:
- दो आलू उबले
- एक कप राइस नूडल्स
- सलाद की पत्तियां
- दो कप गाजर
- एक छोटा चम्मच नीबू का रस
- चार टौरटिला रैप
- हरी व लाल शिमलामिर्च
- टबैस्को सॉस
- नमक व कालीमिर्च पाउडर
ऐसे बना लें पोटैटो रैप:
- आपको टौरटिला रैप और राइस नूडल्स को छोडक़र सभी चीजों को एक बर्तन मे डालना होगा।
- इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद टौरटिला रैप पर डाल लें।
-अब आपको इसके ऊपर राइस नूडल्स की लेयर बनानी होगी।
-इस प्रकार से आपकी आलू की स्वादिष्ट डिश बन जाती है।