Recipe of the Day: स्नैक्स के रूप में कुरकुरे चनों का लें स्वाद, इस विधि से बना लें

 | 
Image Credits: hindi.news24online

इंटरनेट डेस्क। चने हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनकी कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको घर पर ही कुरकुरे चने बनाने की आसान विधि बताने जा हैं। स्नैक्स के रूप में इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
काली मिर्च- डेढ़ छोटा चम्मच 
उबले हुए चने - छह कटोरी
आमचूर - डेढ़ चम्मच
तेल 
नमक 
लाल मिर्च - तीन चुटकी

इस प्रकार से बना लें। 
- सर्वप्रथम आपको उबले हुए चने को एक बर्तन में डालकर इसमें सभी चीजों को मिलाना होगा। 
- अब आप आपको इन्हें एयर फ्रायर में डालकर टेम्परेचर 400एफ पर बीस मिनट तक फ्राई करना होगा। 
- इस प्रकार से आपके स्वादिष्ट कुरकुरे चने बनकर तैयार हो जाते हैं।