Shanidev : शनिवार के दिन करें इन पांच चीजों का दान, दिखेगा चमत्कारी लाभ, घर में होगी बरकत..

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म के शास्त्रों में शनिदेव को न्यायधीश कहा गया है। शनि देव जब प्रसन्न होते हैं तो लोगों के जीवन में खुशियां भर देते हैं, लेकिन अगर शनिदेव किसी पर नाराज हो जाएं तो वे नुकसान भी पहुंचाते हैं।
काले वस्त्र और जूते :- शनिवार के दिन काले वस्त्र और जूते का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको काले वस्त्र का दान करना चाहिए। शनिवार की शाम को काले कपड़े और जूते किसी गरीब को दान करने से स्वास्थ्य लाभ होता है।
अनाज : यदि कोई व्यक्ति जीवन में बहुत परेशान है और शनि दोष से पीड़ित है तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए हर शनिवार को 6 प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। इसके लिए गेहूं, चावल, चना, मक्का, ज्वार और काली उड़द का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
काले तिल और काली उड़द : अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो काले तिल और काली उड़द का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार की शाम लगभग सवा किलो काली उड़द की दाल या काले तिल का दान किसी गरीब व्यक्ति को करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे शनि की वजह से होने वाली धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
लोहे के बर्तन : शनिवार के दिन लोहे का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार को लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इसका दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
सरसों का तेल : शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इस दिन सरसों का दान करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। इसके लिए शनिवार की सुबह लोहे के बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें एक सिक्का डालें। फिर इसे किसी गरीब को दान कर दें या किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे शनिदेव बेहद प्रसन्न होंगे।
PC Social media