Travel Tips: एक बार जरूर ही देखे कोटा का ऑक्सीजोन सिटी पार्क, यादगार बनेगा टूर

इंटरनेट डेस्क। अगर आप इस माह कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान का कोटा जिला आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इन्हें यहां का ऑक्सीजोन सिटी पार्क (द गार्डन ऑफ जॉय) भी है।
इसका लोकार्पण हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है। इस पार्क में सभी को खुशनुमा माहौल मिलेगा। यहां नेचर और म्यूजिक के बीच घूमकर तनावमुक्त होंगे। पार्क में दोनों प्रवेश द्वारों पर विशाल फाउण्टेन भी बनाया गया है। ये पार्क 120 करोड़ रुपए की लागत से बना बना है।
30 हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस पार्क में नहर के सहारे जॉगिंग ट्रेक है। 200 विदेशी-देशी पक्षियों के लिए 1 पक्षीशाला है। आर्टिफिशियल पहाड़ी (आर्ट हिल), इन्वर्टेड पिरामिड, डक पौंड, झरना स्टोन ब्रिज, वुडनब्रिज और रेम्पब्रिज है पार्क का केन्द्र हैं। यहां पर आपको फूड जोन, कैफे, सिटी बाजार, एम्पीथियेटर, किड्स जोन, ओपन जिम में भी जाने का मौका मिलेगा।