Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है बड़ोग, आज ही बना लें घूमने का प्लान

 | 
Image Credits: herzindagi

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका सितंबर में करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का प्लान है तो आप बड़ोग जा सकते हैं। फरीदाबाद से 335.5 किमी की दूरी पर स्थित ये हिल स्टेशन आपको बहुत ही पसंद आएगा। प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए ये बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थल है। ऊंची-ऊंची चोटियों वाली ये जगह आपको बहुत ही पंसद आएगी।  

herzindagi

ट्रेकिंग के लिए यहां आना अच्छा माना जाता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। यहां की यात्रा के दौरान आपको  करोल टिब्बा ट्रेक, मोहन शक्ति राष्ट्रीय विरासत पार्क, मेनरी मठ और डगशाई आदि खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका भी मिलेगा।'herzindagi

वीकेंड में घूमने के लिए ये सबसे शानदार जगह है। अपने टूर को यादगार बनाने के लिए आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपके साथ ही परिवार के लोगों को भी बहुत ही मजा आएगा।