Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है धनोल्टी, आज ही बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को सितंबर माह में घूमना बहुत ही पसंद होता है। अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान तो आप उत्तराखंड की खूबसूरत हिल स्टेशन धनोल्टी का रूख कर सकते हैं। ये मसूरी से 62 किमी की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का यह छोटा सा शहर है।
समुद्र तल से लगभग 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ऑफबीट हिल स्टेशन की खूससूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये उत्तराखंड का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आने के बाद लोगों को एक अलग ही शांति का अनुभव होता है। यहां पर आपको ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं मिलेगी।
यहां पर आपको एक सुखद अनुभव मिलेगा। धनोल्टी में आपको मंदिरों, झीलों और चट्टानों से सुंदर प्रकृति का नजारा देखने को मिलेगा। आपको आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए। ये टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर इको पार्क घूमने की सबसे अच्छी जगह है।