Travel Tips: पार्टनर के साथ रात के समय लें लंढौर की खूबसूरती का मजा, यादगार बनेगा टूर

 | 
Image Credits: herzindagi

इंटरनेट डेस्क। अगर आप रात की खूबसूरती का अपने पार्टनर के साथ दीदार करने का प्लान बना रहे हैं तो लंढौर जा सकते हैं। उत्तराखंड का ये एक बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थल है। ये खूबसूरत और अद्भुत पर्यटक स्थल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से केवल  277 किमी की दूरी स्थित है।

herzindagi

इस पर्यटक स्थल पर रात का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। बारिश के मौसम में घूमने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। यहां का लंढौर क्लॉक टॉवर आपको बहुत ही पसंद आएगा। इस पर्यटक स्थल की खूबसूरती का नजारा देखने के लिए आपको लाल टिम्बा व्यू पॉइंट जरूर का भ्रमण जरूर ही करना चाहिए।

herzindagi

सूर्यास्त और सूर्योदय के नजारों के लिए प्रसिद्ध ये स्थान आपको बहुत ही पंसद आएगा। इस स्थान की रात के समय खूबसूरती बढ़ जाती है। आपको आप ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।