Travel Tips: पुणे में किया जाता है गजानन्द का भव्य स्वागत, एक जरूर ही देखें आप

नई दिल्ली। देशवासी प्रति वर्ष बड़ी बेसब्री से गणेश चतुर्थी का इंतजार करते हैं। ये त्योहार हर साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस त्योहार पर देशभर में विशेष रौनक रहती है। इस बार मंगलवार को ये त्योहार धूमधाम से बनाया जाएगा।
देश के कई शहर गणेश उत्सव के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इन्हीं में पुणे भी शामिल हैं। यहां पर आपको गणेश उत्सव के दौरान महाराष्ट्र की संस्कृति की झांकी देखने को मिलेगी। भारत में गणेश पूजा की भव्यता की सबसे मनोरम झांकी पुणे में देखने को मिलती है।
यहां पर दगदुसेठ हलवाई गणपति, कशबा गणपति, गुरुजी तलिम, तुलसी बाग गणपति, तमडी जोगेश्वरी और केसरीवाडा गणपति सबसे प्रसिद्ध पंठाल है। पुणे में ढोल-नगाड़ों के साथ गजानन का भव्य स्वागत किया जाता है। यहां का कार्यक्रम आपको बहुत ही पंसद आएगा। आपको एक बार पुणे का गणेश महोत्सव जरूर ही देखना चाहिए।