Travel Tips: गणेश चतुर्थी पर मुंबई में देखने को मिलता है विशेष नजारा, बना लें घूमने का प्लान

 | 
image Credits: navbharattimes

इंटरेनट डेस्क। गणेश चतुर्थी का त्योहार मंगलवार का धूमधाम से मनाया जाएगा। मुंबई में इस त्योहार पर विशेष रौनक रहती है। अगर आप इस मौके पर कही पर घूमने का प्लान रहे हैं तो मुंबई जा सकते हैं।

navbharattimes

मायानगरी मुंबई अपने ग्लैमर और बिजी लाइफ स्टाइल के अलावा गणेश उत्सव के लिए भी दुनिया में प्रसिद्ध है। गणेश चतुर्थी के मौक पर मुंबई जाने पर आपका टूर यादगार बन जाएगा। यहां पर आपको कई प्रसिद्ध गणेश मंदिरों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

navbharattimes

यहां पर लालबागचा राजा, सिद्धीविनायक मंदिर, मुंबईचा राजा, खेतवाड़ी गणराज मुंबई के कुछ सुप्रसिद्ध गणेश पंडाल हैं। इस दौरान यहां पर आप गणेश पूजा की अलग ही धूम देखेंगे। दुनिया भर से लोग गणपति के दर्शन करने यहां आते हैं। गौरी नंदन के दर्शन मात्र के लिए उमड़ी भीड़ देखकर आप खुद ही हैरान रह जाएंगे। आपको एक बार यहां की यात्रा जरूर ही करनी चाहिए। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।