Travel Tips: यहां पर 500 चट्टानों पर बनी हुई हैं पेंटिंग, सूरज की किरणें पड़ने पर आती है नजर, एक बार जरूर ही देखें

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में खूबसूरत पयर्टक स्थलों की कोई कमी नहीं है। उन्हीं में एक भीमबेटका भी है, जो लाल रंग की चट्टानों के कारण प्रसिद्ध है। इस पर्यटक स्थल पर आपको अमेरिका की तरह की चट्टानें और गुफाएं देखने का मिलेंगी। बताया जाता है कि इस जगह पर भीम बैठे थे।
इसी वजह से मध्यप्रदेश के इस स्थान को भीमबैठका बोला जाता है। भीमबैठका की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां 760 चट्टानों में से 500 चट्टानों पर पेंटिंग बनी हुई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चट्टानों पर बनीं ये पेंटिंग सूरज की किरणों के पडऩे के बाद ही नजर आती है।
इसी के पास आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। भीमबेटका से 25 किमी की दूरी पर भोजपुर स्थित हैं, इस स्थान पर आपको भारत के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस स्थान पर हमेशा देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।