Travel Tips: मीरामार बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण है बहुत ही प्रसिद्ध है, बना लें घूमने का प्लान

 | 
Image Credits: holidayrider

इंटरनेट डेस्क। गोवा अपने बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी कारण यहां पर हमेशा देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। आज हम आपको यहां के मीरामार बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पणजी शहर से केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

holidayrider

ये गोवा के सबसे अधिक भीड़ वाले समुद्र तटों में शामिल है। गोवा का ये बीच सुनहरी रेत के लिए हमेशा से पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। इस समुद्री तट पर स्थानीय त्योहारों पर बहुत ही भीड़ रहती है। 

holidayrider

ये समुद्री तट सुबह और शाम की सैर के लिए बहुत ही शानदार जगह है। मिरामार बीच में प्राकृतिक रंगों और ताजी हवा का आनंद लेने के लिए आपको एक बार जरूर ही सैर करनी चाहिए। मिरामार बीच तैराकी या अन्य वाटरस्पोट्र्स के लिए भी प्रसिद्ध है।