Travel Tips: एक बार जरूर ही देखें बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च, यहां जाने से यादगार बनेगा टूर

 | 
Image Credits:  holidayrider

इंटरनेट डेस्क। गोवा में खूबसूरत चर्चों को कोई कमी नहीं है। आज हम आपको यहां के बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप गोवा की यात्रा कर रहे हैं तो एक बार इस चर्च को जरूर ही देखें।

 holidayrider

भारत के गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर बेगिनिनिम नामक स्थान पर स्थित ये चर्च दुनिया में प्रसिद्ध है। ओल्ड चर्च के नाम से प्रसिद्ध बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों को रखा गया हैं। इस चर्च की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

 holidayrider

इसके बाद ही आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। यहां पर आपको ओल्ड गोवा, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, पुरातत्व संग्रहालय, सेंट फ्रांसिस जेवियर का मकबरा, म्यूजियम ऑफ क्रिस्चियन आर्ट, सेंट मोनिका चर्च आदि स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।