Travel Tips: पार्टनर के साथ बना लें गंगटोक की खूबसूरती देखने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। सिक्किम राज्य भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका इस माह पार्टनर के साथ घूमने का प्लान है तो इस राज्य में जा सकते हैं। आज हम आपको यहां के सबसे बड़े शहर गंगटोक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इसकी गिनती भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में होती है। बारिश के मौसम में तो यहां पर आपको खूबसूरत नजारों का दीदार करने का मौका मिलेगा। प्राकृतिक और बादलों में लिपटी हुई ये जगह आपको और पार्टनर को बहुत ही पसंद आती है।
यहां पर आपको कई खूबूसरती पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा, इनमें कंचनजंगा भी एक है। पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाडिय़ों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित गंगटोक प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। घुमावदार पहाड़ी और सडक़ें आपका दिल खुश कर देगी। यहां पर त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट आदि स्थान पार्टनर को बहुत ही पसंद आएंगे।