Travel Tips: उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं 11 अद्भुत महल, खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का उदयपुर शहर अपने पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप सितंबर में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकता हैं। आज हम आपको यहां के सिटी पैलेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शांत पिछोला झील के तट पर बसा उदयपुर का सिटी पैलेस अपनी खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। हैरान
ये राजस्थान का सबसे बड़ा महल परिसर है। इस महल में आपको एक से बढक़र एक गुंबद, मेहराब, मीनारें, छतें, आंगन, कमरे, मंडप, गलियारे और बगीचे देखने को मिलेंगे। उदयपुर के सिटी पैलेस में एक दो नहीं बल्कि 11 अद्भुत महल हैं। इनका निर्माण अलग-अलग राजाओं द्वारा करवाया गया था। यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमवाड़ा लगा रहता है।
सिटी पैलेस का निर्माण वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह ने करवाया था। ये महाराणा का निवास था। आपको एक बार सिटी पैलेस की खूबसूरती का दीदार जरूर ही करना चाहिए।