Travel Tips: देश के इन मंदिरों में जन्माष्टमी के मौके पर होते हैं विशेष आयोजन, आज ही बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा जा रहा है। कई स्थानों पर ये त्योहार कल मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में दही हांडी का आयोजन किया जाता है। देशभर में दही हांडी के आयोजन को लेकर कई मंदिर प्रसिद्ध है। आज हम आपको कुछ मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर जन्माष्टमी के दिन भक्तों की भीड़ रहती है। ये लोग दही हांडी उत्सव देखने यहां पर जाते हैं। वहीं कर्नाटक के उडुपी में स्थित श्री कृष्ण मंदिर भी इस आयोजन के लिए प्रसिद्ध है।
13वीं शताब्दी के इस मंदिर में श्री कृष्ण की पूजा नौ छिद्र वाली खिडक़ी से की जाती है। यहां भी दही हांडी का भव्य आयोजन किया जाता है। वहीं केरल के त्रिशूर जिले में स्थित गुरुवायूर मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कई विशेष आयोजन होते हैं। आपको एक बार यहां पर जरूर ही जान चाहिए।