Travel Tips: इस कारण विश्व प्रसिद्ध है चित्तौडग़ढ़ किला, एक बार जरूर ही देखें आप

इंटरेनट डेस्क। अगर आपको किले देखना पसंद है तो एक बार राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ किले का दीदार जरूर ही करें। देश के गिने-चुने बड़े और नामी किलों में इसकी गितनी होती है। किला 180 मीटर ऊंचे पहाड़ पर करीब 700 एकड़ इलाके में फैला राजस्थान का ये किला दुनिया में प्रसिद्ध है।
इस किले का दीदार करने के लिए हमेशा देशी-विदेशी पयर्टकों का जमावड़ा लगा रहता है। इसका निर्माण 7वीं सदी में मौर्य वंश के शासनकाल किया गया था। इस किले से मेवाड़ साम्राज्य का इतिहास जुड़ा हुआ है। 1303 में अल्लाउद्दीन खिलजी ने रानी पद्मिनी के लिए इस किले पर आक्रमण किया था।
दुश्मनों के लिए इस किले में प्रवेश करना आसान नहीं था। इसमें प्रवेश करने के लिए राम पोल, लक्ष्मण पोल, बड़ी पोल, सूरज पोल वगैरह नाम के एक के बाद एक सात दरवाजों से गुजरना पड़ता है। ये राजस्थान का सबसे बड़ा किला है। इसकी दीवार 5 किलोमीटर का घेरा तय करती है। आपको आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।