Travel Tips: प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेने के लिए करें सिक्किम की यात्रा

 | 
Image Credits: herzindagi.

इंटरनेट डेस्क। सिक्किम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका घूमने का मन हो रहा है तो यहां पर जा सकते हैं। ये राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और अनोखी संस्कृति के दृश्यों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आपको यहां पर विभिन्न प्रकार के रोमांचकारी एडवेंचर का मजा लेने का मौका मिलेगा।

herzindagi.

ये पर्यटन स्थल ट्रेक प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का गोइचला ट्रेक आपको बहुत ही पसंद आएगा। इस ट्रैक की यात्रा करने के लिए आपको घने जंगलों और सुरम्य घास के मैदानों के माध्यम से होकर गुजरना होगा। तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग भी आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।

herzindagi.

यहां त्सोंगमो झील के पास याक की सवारी करने में भी आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। सिक्किम में गंगटोक से रंगपो तक का बाइकिंग मार्ग भी बहुत ही शानदार है। यहां की हरियाली आपको बहुत ही पसंद आएगी। आप आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें।