क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश आजकल क्राइम सीटी बनता जा रहा है क्योंकि दुष्कर्म की घटनाएं थमने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा हर रोज कहीं न कहीं से दुष्कर्म कर देने के मामले सामने आते ही रहती है। ऐसी ही एक घटना यूपी के बरेली से आयी है जहां पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया एक लड़का और लड़की आपस में प्रेम करते थे जिसके बाद प्रेमी ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किय और उसका वीडियो भी बना लिया इसके बाद वह वीडीयों अपने दोस्तों में शेयर कर दिया।
इसके बाद दोस्तों ने लड़की को उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ चार लड़कों ने गैंगरेप किया और लड़की का वीडियो वायरल कर दिया इसके बाद जब वह वीडियो लड़की के परिजनो तक पहुंचा तो लड़की ने अपने साथ घटित आपबीती उनको सुनाई इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज की फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार हैं पुलिस ने बताया है की आरोपीयों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।