क्राइम डेस्क। जहां देखो वहां से बलात्कार की घटना सामने आती रहती है ऐसी स्थती में महिला और बालीकाओं को घर से बहार निकलने में भी डर लगने लग गया है। क्योंकी जहां देखों वहां दरिन्दे ही दिखाई देते है। ऐसी ही एक घटना झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से आयी है जहां पर एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर देने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने गांव की ही करीब 50 वर्षीय विधवा को अकेला देखा तो चारों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद उसके साथ उन लोगों ने नृशंसता की और उस वहीं पड़ा छोडकर चले गए।
इसके वाद कुछ लोगों ने मिलकर इस बात की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है इस समय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है महिला अस्पताल में भर्ती है पुलिस आरोपीयों की तलाश में जगह- जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपीयों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।