इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में एक युवक द्वारा दलित किशोरी से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने सूपा गांव की निवासी किशोरी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ली। वह फेसबुक पेज में अपना धर्म और नाम बदल झूठी आईडी से किशोरी को गुमराह करता रहा। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।
इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार की घिनौती घटना को अंजाम दिया। किशोरी के परिजनों को प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद सच्चाई का पता चला। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकी।
किशोरी के परिवार के लोगों ने इसके बाद युवक पर अपना धर्म छिपा कर धोखा देने तथा अस्मत लूटे जाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इस संबंध में पुलिस ने महोबा मुख्यालय के कसोडा पुरा निवासी युवक उवैस के खिलाफ मामला दर्ज किया। किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है।