क्राइम डेस्क। आजलक महिलाओं के साथ दरिन्दगी की घटनाएं कुछ ज्यादा ही होने लग गई है आरोपी न केवल महिलाओं को बल्की बच्चीयों को भी अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र से आयी है जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर देने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया की किशोरी शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी तभी वहां प एक युवक घात लगाकर बैठा हुआ था उसने किशोरी का मुहं बंद कर उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद किशोरी किसी तरह युवक के चंगुल से छुटकर अपने घर आयी और इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज करबाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।