बॉलीवुड डेस्क। आज मकर संक्राती का पर्व है सभी लोग आज बहुत ही खुश है क्योंकी यह इस साल का पहला त्यौहार है इस त्यौहार को हर जगह अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करने का खास दिन होता है।
जिसके चलते बॉलीवुड हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी देश वासियों को बिहू, लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं देंते हुए बधाई दी है। आपको बता दें की बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा, "हैप्पी लोहड़ी . समृद्धि और शांति।"
इसके बाद तो सभी बॉलीवुड हस्तीयों ने देशवासीयों को शुभकामनाएं दी श्रद्धा कपूर ने पंजाबी स्टायल में शुभकामनाएं देते हुए कहा, "सारेया नू लोहड़ी दियां लख लख वधैयां!" इसके बाद अनन्या पांडे ने ट्वीट किया, "लोहड़ी के शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य के साथ ढेरों शुभकामनाएं।"
प्रीती जिन्टा ने कहा आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं." सुनील ग्रोवर ने "लोहड़ी दियां वधैयां!"मल्लिका शेरावत ने भी सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद काजोल, कंगना रनौत, तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ, और रकुल प्रीत सिंह ने अपने फैंस को इन त्यौहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।