साल 2020 कोरोना महामारी के कारण हमारे लिए वैसा नहीं रहा जैसा कि रहना चाहिए। इस साल को शायद कोई ना भूले क्योकि इस दौरान हम घर पर ज्यादा रहे हैं और लॉकडाउन का बहुत से सेलेब्स ने फायदा भी उठाया। कई सेलेब्स ने इस दौरान कठिन वर्कआउट किया और अपने वजन को कई किलो तक कम कर लिया। उनकी फैट टू फिट की जर्नी काबिले तारीफ़ रही है। आज हम आपको उन्ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ट्रांसफॉर्मेशन देख आप हैरान रह जाएंगे।
Kapil Sharma : कपिल शर्मा ने इस साल अपना 11 किलो वज़न कम किया है। पहले वो 92 किलो के थे अब उनका वज़न 82 किलो हो गया है।
Avika Gor : अविका गौर ने साल 2020 में 13 किलो वज़न कम किया है। उन्होंने कठिन वर्कआउट किया और इस दौरान की कई तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
Shehnaaz Kaur Gill : शहनाज़ कौर गिल का ट्रांसफॉर्मेशन सबसे अधिक शॉकिंग है। बिग बॉस 13 फेम शहनाज के करोड़ों फैंस हैं। उन्होंने इस साल 12 किलो वजन कम किया।
Kashmira Shah : कश्मीरा शाह की हॉट फोटोज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। एक्ट्रेस ने इस साल अपना 13 किलो वज़न कम किया है।
Arti Singh : टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने बीते कुछ महीनों में अपना 5 किलो वज़न कम किया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज़ भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
Saloni Daini : 'कॉमेडी सर्कस' की छोटी सी गूंगू बाई यानी सलोनी दैनी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि वो लॉकडाउन के दौरान अपना 22 किलो वज़न कम कर चुकी हैं।