लाइफस्टल डेस्क। दिल जैसे आकार वाला स्ट्रॉबेरी का फल बहुत ही आकर्षक होता है आज के समय में इसको खाने का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसका उपयोग ज्यादातर जैम, रस, पाइ, आइसक्रीम, मिल्क-शेक आदि मे किया जाता है और कुछ लोग इसको सिधा ही खा लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह फल हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है अगर नहीं तो आज हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल के गुण बहुत अधिक मात्रा में पाये जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए हमें इसका सेवन जरुर करना चाहिए।
जो लोग अपना वजन कम करने के प्रयास में लगे रहते हैं और उनका वजन कम नहीं होता है उनके लिए स्ट्रॉबेरी बहुत ही फायदेमंद साबित होती है क्योंकी स्ट्रॉबेरी में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है और इसे खाने के बाद ज्यादा भूख भी नहीं लगती जिससे आपका वजन जल्द कम होने लग जाता है।
जो लोग ह्रदय संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं उनके लिए स्ट्रॉबेरी बहुत ही फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमें ह्रदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।