राजस्थान डेस्क। देशभर में आज मकर संक्रांती का त्यौहार बडे ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसके चलते सभी बडे राजनेता देशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं प्रदान कर रहे है। ऐसे ही राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देश और राजस्थान के वासियों को शुभकामनाएं दी है।
कालराज मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति जीवन के उजास का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कामना की है कि उत्तरायण सूर्य कोरोना काल की कठिनाइयों को दूर कर सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्वि प्रदान करेगा।
इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सूर्य की उपासना का पर्व मकर संक्रांति हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्म करने, दान-पुण्य के महत्व को समझने और बेसहारा, उपेक्षित व्यक्तियों के सुख-दुख में भागीदार बनने की सीख देता है।