खेल डेस्क:- भारतीय क्रिकेट टीम को अगले दो साल तक कोई आराम नहीं है। आने वाले दो साल टीम इंडिया के लिए आरामदायक नहीं रहने वाले। BCCI ने भारतीय टीम के 2023 तक के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया की बिज़ी शेड्यूल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो चुकी है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ ही 3 वनडे और 5 टी20 मैचों सीरीज भी खेलेगी।
टीम साल 2021 से लेकर 2023 के बीच 3 वर्ल्ड कप खेलेगी, जिसमें 2 T-20 और वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। टीम इंडिया 2021 से लेकर 2023 तक के वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगी। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी IPL में उतरेंगे। साल 2023 तक भारतीय टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई टीमों के खिलाफ टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज में अपना दम दिखाएगी।
यहां देखिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
2021 का शेड्यूल
अप्रैल-मई
IPL 14
जून
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
भारत vs श्रीलंका (3 वनडे, 5 टी20)
एशिया कप
जुलाई
इंडिया vs जिंबाब्वे (3 वनडे)
जुलाई-सितंबर
भारत vs इंग्लैंड (5 टेस्ट)
अक्टूबर
भारत vs साउथ अफ्रीका (3 वनडे, 5 टी20)
अक्टूबर-नवंबर
ICC टी20 वर्ल्ड कप
नवंबर-दिसंबर
भारत vs न्यूजीलैंड (2 टेस्ट, 3 टी20)
भारत vs साउथ अफ्रीका (3 टेस्ट, 3 टी20)
2022 में का शेड्यूल
जनवरी-मार्च
भारत vs वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी20)
भारत vs श्रीलंका (3 टेस्ट, 3 टी20)
अप्रैल-मई
IPL 15
जुलाई-अगस्त
भारत vs इंग्लैंड (3 वनडे, 3 टी20)
भारत vs वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी20)
सितंबर
एशिया कप
अक्टूबर-नवंबर
ICC वर्ल्ड टी20
नवंबर-दिसंबर
भारत vs बांग्लादेश (2 टेस्ट, 3 टी20)
भारत vs श्रीलंका (5 वनडे)
2023 का शेड्यूल
जनवरी
भारत vs न्यूजीलैंड (3 वनडे, 3 टी20)
फरवरी-मार्च
भारत vs ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20)