Ajab-Gajab: भारत के इस मंदिर में आज भी धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का हृदय

इंटरनेट डेस्क। भारत में रहस्यमयी मंदिरों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर आज भी भगवान श्रीकृष्ण का दिल धडक़ता है। हम जिस मंदिर के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं वह ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर है।
बताया जाता कि भगवान श्रीकृष्ण का हृदय आज भी श्री जगन्नाथ मंदिर की मूर्ति में मौजूद है। भगवान के इस हृदय अंश को ब्रह्म पदार्थ बोला जाता है। बताया जाता है कि भगवान श्री जगन्नाथ की मूर्ति नीम की लकड़ी से बनाई जाती है।
हर 12 वर्ष में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बदली जाती है। इसी दौरान इस ब्रह्म पदार्थ को पुरानी मूर्ति से निकालकर नई मूर्ति में रख दिया जाता है। बताया जाता है कि इस मूर्ति के नीचे आज भी भगवान श्रीकृष्ण का हृदय धडक़ता रहता है।