Ajab-Gajab: वैज्ञानिकों ने भोजन को लेकर जारी की ये डराने वाली चेतावनी, इतने साल बाद नहीं मिलेगा खाना

इंटरनेट डेस्क। वैज्ञानिकों ने भोजन को लेकर अब एक डराने वाली चेतावनी जारी की है। खबरों के अनुसार, अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि 27 सालों में मनुष्य के पास भोजन खत्म हो जाएगा।
वैज्ञानिकों ने तो इसके लिए एक टाइम फिक्स तक कर दिया। वैज्ञानियों के दावे के मुताबिक 24 अप्रैल 2022 से इंसान के पास केवल 27 साल 251 दिन के लिए भोजन रहेगा।
इसके मुताबिक तो साल 2050 की शुरुआत तक मनुष्यों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं रहेगा। वैज्ञानियों ने तो यहां तक बोल दिया कि अगला विश्व युद्ध भोजन और पानी को लेकर ही होगा।
वैज्ञानियों ने दुनिया में बढ़ती जनसंख्या को लेकर ये चेतावनी जारी है। विश्व में जनसंख्या सात अरब से अधिक हो चुकी है। सोशियो बायोलॉजिस्ट एडवर्ड विल्सन के अनुसार, लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए पृथ्वी के पास सीमित क्षमता है। एडवर्ड विल्सन के अनुसार, वर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या करीब 10 अरब हो जाएगी। उनका मानना है कि धरती अधिकतम दस अरब लोगों को भोजन उपलब्ध करा सकती है।