Ajab-Gajab: मछलियों को लेकर हुआ ये हैरान करने वाला खुलासा, इस लिस्ट में हुई शामिल

इंटरनेट डेस्क। अब मछलियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मछलियों पर किए गए एक शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आपको हैरानी होगी कि अब इस बात का खुलासा हुआ है कि मछलियां भी जीवों की तरह बेसिक मैथ्स समझती हैं। मैथ्स समझने वाले जीवों की लिस्ट स्टिंग रे और सिक्लिड मछलियों का नाम जुड़ गया है।
हाल ही में एक स्टडी से खुलासा हुआ है कि साफ पानी में पाई जाने स्टिंग रे मछली और जीब्रा मबूना सिक्लिड में गणित समझने की क्षमता है। बॉन यूनिवर्सिटी के जूलॉजिस्ट वेरा श्लूसेल और उनकी टीम के साथियों की ओर से किए गए अध्ययन में पाया गया कि इन दोनों ही मछलियों में सिंबल की पहचान करने की क्षमता है।
दोनों ही मछलियों ने कलर के आधार पर सबसे बड़ी या सबसे छोटी संख्या का चयन करना सीखा है। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि ये मछलियां एक को जोडऩा या घटाना भी जानती हैं।गौरतलब है कि सैलामैंडर, मधुमक्खियां और पक्षियों के मस्तिष्क में सरल अंकगणित को समझने की क्षमता होती है।