OMG: व्यक्ति की जीवन लीला को समाप्त कर सकता है इन जीवों का जहर, जानें
Thu, 14 Jul 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। धरती पर जहरीले जीवों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको धरती के ऐसे तीन जीवों के बारे में जानकारी देने जा रहे जो अपने जहर से किसी भी व्यक्ति की जीवन लीला को पलभर में समाप्त कर सकते हैं।
इसमें फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी), जेलीफिश और इंडियन रेड स्कॉर्पियन आदि जहरीले जीव शामिल हैं। भारत में पाया जाने वाला इंडियन रेड स्कॉर्पियन का जहर भी बहुत ही खतरनाक होता है। बताया जाता कि अगर ये जहरीला बिच्छू किसी व्यक्ति को काट ले तो उसकी 72 घंटे में मौत हो जाती है।
ऑस्ट्रेलिया में मूल रूप से पाई जाने वाली फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) का जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। इससे किसी की भी 15 मिनट में मौत हो सकती है।
जेलीफिश भी अपने जहर से एक बार में 60 लोगों की जान ले सकती है। बॉक्स जेलीफिश का जहर एक मिनट में किसी भी व्यक्ति की जान ले सकता है।