Ashok Gehlot के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर क्या प्रदेश को मिलेगा नया मुख्यमंत्री? ये हैं दावेदार

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के संकेत दे दिए हैं। सीएम गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक में इस प्रकार के संकेत दिए हैं।
अगर अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में सफल हुए तो क्या राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि शामिल है।
खबरों के अनुसार, विधायक दल की बैठक में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। इसके बाद कन्याकुमारी जाऊंगा। आखिरी बार वह राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने की कौशिश करेंगे। राहुल गांधी के नहीं मानने पर आलाकमान से जो निर्देश मिलेगा वही करूंगा। इस दौरान विधायकों ने अशोक गहलोत से राजस्थान में ही रहने को कहा है।