Ashok Gehlot ने अब 100 प्रतिशत नि:शक्ततायुक्त विशेष योग्यजनों के हित में उठाया ये बड़ा कदम

 | 
Ashok Gehlot

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब 100 प्रतिशत नि:शक्ततायुक्त विशेष योग्यजनों के हित में बड़ा कदम उठाया है। सीएम गहलोत ने अब इन लोगों को पेंशन के अतिरिक्त 1 हजार रूपए की मासिक आर्थिक सहायता देने के लिए सहमति दी है। इसके लिए अधिक सहारे की आवश्यकता वाले विशेष योग्यजनों के लिए मासिक आर्थिक सहायता योजना संबंधित दिशा-निर्देश 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में वित्त एवं विनियोग विधेयक 2022-23 की चर्चा के दौरान घोषणा की थी। इस संवेदनशील निर्णय से विशेष योग्यजनों को संबल मिल सकेगा। वर्तमान में 100 प्रतिशत नि:शक्ततायुक्त 21 हजार 717 पेंशनर हैं, जिन्हें यह अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व सुदृढ़ीकरण हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जयपुर के आमेर, नजदीक क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की है। सैटेलाइट चिकित्सालय आमेर में बैड की संख्या बढ़ाते हुए 100 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यहां अभी 50 बैड उपलब्ध है। क्षेत्र में चिकित्सा विस्तार की आवश्यकताओं को देखते हुए नियमों में शिथिलता देकर संख्या बढ़ाने का संवेदनशील निर्णय लिया है। इस निर्णय से आमेर क्षेत्र के साथ ही आस-पास के गांवों के लोगों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।