गांधी परिवार के काले कारनामों को क्लीन चिट देने में लगे हैं अशोक गहलोत: Rajendra Rathore
Thu, 23 Jun 2022
| 
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रियता को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने तंज कसा है।
भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के बाद अब अशोक गहलोत जी तथाकथित प्रवक्ता की भूमिका में भी आ गये हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री जी इन दिनों प्रदेश की जनता को अपने हाल में छोडक़र दिल्ली दरबार में लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गांधी परिवार के काले कारनामों को क्लीन चिट देने में लगे हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई और अग्निपथ योजना को लेकर दिल्ली में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने बुधवार को भी पे्रस कॉन्फे्रंस की थी।