जनता को अपने हाल में छोडक़र गांधी परिवार की मिजाजपुर्सी में लगे हुए हैं अशोक गहलोत: Rajendra Rathore

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राज्यभवन का घेराव किया है। इस संबंध में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि हिन्दुस्तान की जनता की संपत्ति को अवैध तरीक से गांधी परिवार ने हड़पने की जो साजिश रची थी, अब ईडी से पूछताछ में उसका पर्दाफाश होने के डर से भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के कारिंदे गांधी परिवार के इशारे पर राजभवन का घेराव कर रहे हैं।
राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख होते हैं, ऐसे में राजभवन का घेराव अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेता विगत 4 दिनों से जनता को अपने हाल में छोडक़र गांधी परिवार की मिजाजपुर्सी में लगे हुए हैं। यह जनता के साथ धोखा है।