Congress president election: अगर राहुल गाँधी नहीं माने तो गहलोत करेंगे नामांकन दाखिल

 | 
u

कांग्रेस पार्टी को संभालने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चाएं अब चार्म पर हैं। देखा जाए तो अब तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने CM आवास पर विधायक दल की बैठक में यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी आलाकमान जो फैसला देगी वो उन्हें मंजूर होगा। 

वे हमेशा पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं दिल्ली दौरे पर एक बार फिर से सोनिया गांधी के समक्ष वे राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का आग्रह करेंगे.उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर अपनी बात को दोहराएंगे।

अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करेंगे। CM ने विधायकों से स्पष्ट कर दिया है कि अगर नामांकन दाखिल करने की स्थिति बनती है तो सभी विधायकों को दिल्ली आना है ताकि राजस्थान के विधायकों की एकजुटता का संदेश जाए।