देश मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है: Rajendra Rathore

जयपुर। ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण के अनुसार, कई एशियाई देशों में मंदी का खतरा बढ़ रहा है जबकि भारत में मंदी की संभावना शून्य है। इसको लेेकर उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद बने हालातों के बावजूद देश मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है। ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण में जहां कई एशियाई देशों में मंदी का खतरा बढ़ रहा है वहीं भारत में मंदी की संभावना शून्य है।
वहीं राजेन्द्र राठौड़ ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस के मौके पर ट्वीट किया कि नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सुरक्षा और जनता की रक्षा हेतु समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर वीर जवानों के साहस को सलाम। देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति बनाये रखने के लिए राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा और समर्पण को सलाम है।