द्रौपदी मुर्मू का संघर्षपूर्ण जीवन देशवासियों के साथ ही जनजातीय समाज के लिए भी प्रेरणादायी है: Rajendra Rathore

इंटरनेट डेस्क। द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी। उन्होंने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं।
इस संबंध में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेने पर अनंत शुभकामनाएं।
देश के इतिहास में पहली बार जनजातीय समुदाय की एक महिला का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचना हम सभी के लिए स्वर्णिम क्षण हैं। नारी सशक्तिकरण की प्रतीक श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने विषम एवं असाधारण परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचकर जो मुकाम हासिल किया है, उनका यह संघर्षपूर्ण जीवन देशवासियों के साथ ही जनजातीय समाज के लिए भी प्रेरणादायी है।