Rajasthan: इस बात को लेकर अशोक चांदना और राजेन्द्र राठौड़ के बीच शुरू हुआ ट्वीट वार

 | 
c

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री अशोक चांदना ने पुष्कर में एक कार्यक्रम के दौरान जूते फेंके जाने की घटना के बाद भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर अशोक चांदना और राजेन्द्र राठौड़ के बीच ट्वीट वार शुरू हो चुका है। 

इस घटना के बाद अशोक चांदना ने ट्वीट किया आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला 72 शहीदों के मारने के आदेश देने वाले (तत्कालीन मंत्रिमंडल सदस्य) राजेन्द्र राठौड़ साहब के मंच पर आने पर तालिया बजी और जिनके परिवार के लोग आंदोलन में जेल गए उन पर जूते फेंके गए।

इसके बाद उपनेता प्रपिक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि दूसरों पर तोहमत लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखो, आखिर हुजूर यह हालत क्यों बनी? दूसरों की पकी हुई फसल को काटकर अगर अपने खेत पर ले जाओगे तो परिणाम ऐसे ही निकलेंगे। अभी तो आगे-आगे देखो होता है क्या। 

इसके बाद अशोक चांदना ने ट्वीट किया कि क्या 2007 की गोलीकाण्ड सरकार में आप मंत्री नही थे? आपकी उम्र और तजुर्बा मुझसे बड़ा है इसलिए टिप्पणी नहीं करूँगा। कल फूट की फसल को काटने कौन-कौन आया था यह सबने देखा है ।

इस पर राजेन्द्र राठौड़ ने जवाब दिया कि इतिहास के पन्नों की बात ना करें। पुल के नीचे से पानी बहुत बह गया है। 2018 में जिनकी सरपरस्ती में आप युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे उनके लिए ‘जिस दिन मैं लडऩे पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा’ यह भाषा लोकतंत्र की नहीं है। यह अहंकार व गुरूर की भाषा है। इसका काल लम्बा नहीं होता है।