सवाई मानसिंह अस्पताल से बच्चा चोरी होने पर Satish Poonia ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से 4 महीना का मासूम बच्चा चोरी होने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अस्पताल प्रशासन पर निशाना साधा है।
परिवार के दिल पर क्या गुज़र रही होगी इसकी कल्पना कर पाना कठिन है। मुखिया जी जागिये और अस्पतालों की व्यवस्था पर ध्यान दीजिये।#Rajasthan pic.twitter.com/iufqjVyLqu
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) August 4, 2022
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस संबंध में बिना नाम लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा है। उन्होंने एक समाचार पत्र की खबर पोस्ट करते हुए लिखा कि परिवार के दिल पर क्या गुजर रही होगी इसकी कल्पना कर पाना कठिन है। मुखिया जी जागिये और अस्पतालों की व्यवस्था पर ध्यान दीजिये।
वहीं इस संबंध में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि प्रदेश के अधिकतर अस्पताल बच्चा चोर गैंग के आतंक के साए में है। डूंगरपुर व बांसवाड़ा में अस्पताल से नवजात शिशुओं की चोरी की घटनाओं के बाद अब राजधानी जयपुर में प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल से 4 माह के बच्चे का चोरी होना अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान है।