एफआईआर को लेकर Satish Poonia ने गहलोत सरकार पर कसा तंज, कहा-काम कराने से लेकर एफआईआर तक के लिए सिफारिश लगती है

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में एफआईआर को लेकर छपी खबर को पोस्ट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक खबर पोस्ट कर अशोक गहलोत सरकार पर तंज कसा है।
हम सारी FIR दर्ज करते हैं, यह कहकर अपराध की बढ़ती दर के पीछे मुँह छुपाने वाली गहलोत सरकार की सच्चाई यह है। काम कराने से लेकर FIR तक के लिए सिफ़ारिश लगती है।#Rajasthan pic.twitter.com/y2LufHSs8T
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) April 28, 2022
उन्होंने ट्वीट किया क हम सारी एफआईआर दर्ज करते हैं, यह कहकर अपराध की बढ़ती दर के पीछे मुँह छुपाने वाली गहलोत सरकार की सच्चाई यह है। काम कराने से लेकर एफआईआर तक के लिए सिफारिश लगती है।
वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि सीएम अशोक गहलोत जी जी कहते हैं कि उनकी सरकार ने एफआईआर पंजीकृत करना अनिवार्य किया है इसलिए अपराध के आंकड़े बढ़े हैं। जबकि हकीकत में बिना सिफारिशों के थानों में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। फ्री रजिस्ट्रेशन के बावजूद पुलिस ने 2021 में 6 लाख एफआईआर दर्ज नहीं की तथा 3 लाख मामलों में एफआर लगा दी।